फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के पास गिनाने के लिए कुछ नहीं : बृजेंद्र

Thu, 29 Jan 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सद्भाव यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। कांग्रेस के वपूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा अपने 117वें दिन वीरवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के जाटोंवाला से शुरू होकर सीपियोंवाला, बच्चों-साबदीपुर, कोट गांव, दादूपुर जाटान होते हुए गांव लेदी में संपन्न हुई तथा रात्रि विश्राम कपालमोचन जाट धर्मशाला, साढौरा में किया गया। इस दौरान बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में होने के बावजूद सरकार के पास उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों को आपस में लड़ाकर और समाज में दरार डालकर सत्ता में बने रहने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव परिणामों के बाद निराश कार्यकर्ताओं में यह यात्रा नया जोश और आत्मविश्वास भर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें