भंडारे में प्रसाद वितरित एसोसिएशन के सदस्य। आयोजक
रादौर। स्वर्णकार एसोसिएशन रादौर की ओर से रविवार को शहर के जाहरवीर गोगा माड़ी परिसर में भंडारा लगाया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम से पूर्व एसोसिएशन प्रधान पवन वर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने हवन में आहुतियां डालकर सभी की सुख-समृद्धि और भाईचारे की कामना की। प्रधान व पूर्व प्रधान ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष धार्मिक आयोजन और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस दौरान धर्मपाल वर्मा, विनोद वर्मा, शिवकुमार वर्मा, आशु वर्मा, विरेंद्र गर्ग, विकास वर्मा, अमित गुप्ता, अशोक वर्मा, नगरपालिका प्रधान रजनीश मेहता, कुलवंत वर्मा, रमेश वर्मा मौजूद रहे। संवाद