फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को राखी बांधने जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। भाई को राखी बांधने जा रही महिला के गले से मधु चौक के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झटक ली। वारदात को आरोपियों ने वीरवार सुबह अंजाम दिया। महिला ने शोर भी मचाया परंतु आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। इस चौक पर ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं। आरोपियों ने एक बार फिर बिना नंबर की बाइक पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की सख्ती के बाद भी बिना नंबर वाली बाइक शहर व ग्रामीण क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रही है। जिन पर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की अशोका कॉलोनी निवासी रितिका ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीपीएस स्कूल में नर्स के पद पर कार्यरत है। वीरवार सुबह वह अपने बेटे व सहेली कालिंदी कॉलोनी निवासी नीमा के साथ एक्टिवा पर सवार होकर अपने भाई को बावा कॉलोनी में राखी बांधने के लिए जा रहे थे। वह एक्टिवा चला रही थी। उसके गले में डेढ़ तोले सोने की चेन लॉकेट सहित पहनी हुई थी। जब वह मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक की तरफ जा रहे थे तो बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आए। पीछे से आकर उसके गले में पहनी सोने की चेन को झपटकर कर भाग गए। बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। उसने शोर भी मचाया परंतु तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना शहर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
युवक से 10 हजार रुपये छीने
वहीं जगाधरी की जेस्को कॉलोनी में युवक से 10 हजार रुपये छीन लिए। जड़ौदा गेट के नजदीक रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि वह नौ अगस्त की देर रात घर लौट रहा था। जैसे ही वह जेस्को कॉलोनी में पहुंचा तो रास्ते में उसे कुछ लोग मिल गए। आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की और उसकी जेब से 10 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। उसने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें