फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल व रस्साकशी में लड़कियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 09 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टार वे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ​खिलाड़ी शिक्षकों के साथ। संस्थान - फोटो : बहराइच में सुबह के समय छाया कोहरा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। खुर्दी स्थित स्टार वे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लड़कियों की वॉलीबॉल व रस्साकशी की प्रतियोगिताएं कराई गई। रस्साकशी में पहला मैच गांव हाफिजपुर व दूसरा मैच गांव गुंदियाना को हराया तथा तीसरा मैच हरीओम शिवओम स्कूल रादौर को हराकर फाइनल मैच में जगह बनाई, परंतु फाइनल में खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, वॉलीबॉल एकल टीम में विद्यालय की छात्राओं ने सांसद खेल महोत्सव में 10,000 रुपये का नगद इनाम जीता तथा रस्साकसी में दूसरे स्थान पर आकर 25,000 रुपये का नगद पुरस्कार जीता। स्कूल की अध्यक्ष स्नेह लता ने सभी बच्चों को बधाई दी तथा उनके इस उत्कृष्ट कार्य पर उन्हें सराहा। इस पर प्रधानाचार्य दीपमाला कांबोज ने कहा कि आधुनिक दौड़ के फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक तथा अन्य पैक्ड भोजन को त्याग कर घर में बने हुए सादे और स्वच्छ भोजन को खाएं। इससे शरीर तंदरुस्त होगा और अगली प्रतियोगिताओं को जीतने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें