फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ब्यूटी पार्लर गई युवती घर नहीं लौटी

Thu, 04 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने गई युवती लापता हो गई। थाना सेक्टर-17 पुलिस ने मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी सेक्टर-17 में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही है। वह रोजाना सुबह पार्लर जाती थी और दोपहर बाद घर लौट आती थी। वह सोमवार को घर से पार्लर के लिए निकली। इसके बाद घर नहीं लौटी। तलाश करने पर उसका सुराग नहीं लगा। वह अपने साथ सारे डॉक्यूमेंट्स ले गई है। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि ब्यूटी पार्लर और घर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें