फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा

Wed, 12 Feb 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय लड़की 10 फरवरी को रात का खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गई थी। सुबह उन्हें अपनी लड़की घर से गायब मिली। तलाश करने के बाद भी उसकी लड़की का कुछ भी पता नहीं चला। बाद में पता चला कि उसकी लड़की को पारस नाम का युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें