संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 26 वर्षीय लड़की 29 मई को दोपहर दो बजे किसी काम से बाहर गई थी। मगर इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच करने पर उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लडक़ी को गांव सरांवी निवासी अमन कुमार शादी का ङाांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।