फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: .भाई को फोन कर नहर में युवती ने लगाई छलांग

Sat, 29 Jun 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर रोड स्थित पुल से 20 वर्षीय युवती ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने से पहले युवती ने अपने भाई को फोन कर नहर में कूदने की सूचना दी थी। वहां खड़े लोगों ने उसे नहर में कूदते देखा तो बचाने का प्रयास किया लेकिन वह डूब गई। बाद में परिजनों व पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी नहर में तलाश की मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के ननौता निवासी रोहिणी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

युवती के भाई ने बताया कि वह रायपुर कामी माजरा में रहता है। शुक्रवार दोपहर उसके पास उसकी बहन रोहिणी का फोन आया। वह परेशान लग रही थी। उसने फोन करते ही कहा कि वह सहारनपुर रोड स्थित यमुना नहर के पुल पर आई है और वह नहर में कूदने जा रही है। इसके अलावा उसने कुछ नहीं बताया और फोन काट दिया। जिसके बाद ही वह तुरंत पुल पर पहुंचा। उसने देखा कि कुछ लोग पुल के पास खड़े थे।
उसने लोगों से पूछा तो उन्होंने एक युवती के नहर में कूदने की जानकारी दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की नहर में तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लगा है। हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि युवती के नहर में डूबने की वजह अभी पता नहीं लगी है। उसके भाई ने भी इसका कोई कारण नहीं बताया। पुलिस युवती की नहर में तलाश कर रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें