फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुख्य बाजार के डिवाइड पर डाला गया कचरा उठाया

Sat, 30 May 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में डिवाइडर से कचरा उठाते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। मुख्य बाजार के डिवाइड पर डाला गया कचरा शुक्रवार को उठवा दिया गया। नगर पालिका प्रशासन के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों ने अभियान चलाकर यहां का कचरा उठाया।
मुख्य बाजार के प्रवेश द्वार पर सड़क के बीच बना डिवाइडर इन दिनों कचरे का डंपिंग पॉइंट बन कर रह गया था। इसकी वजह से यहां मच्छर पैदा हो रहे थे। साथ ही बदबू के कारण लोग परेशान थे। नगरपालिका के समीप इस जगह की सफाई की तरफ काफी समय से कोई ध्यान नहीं दे रहा था। इस समस्या बारे में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया। सफाई सुपरवाइजर विक्रम ने सफाई कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान शुरु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में यह जगह साफ हो गई। गंदगी हटने से दुकानदारों ने राहत महसूस की है। नगर पालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बताया कि इस डिवाइडर के बीच मिट्टी का भराव करके यहां डेकोरेटिव लाइट व ग्रिल लगाने का काम जल्दी ही कर दिया जाएगा। यहां सफाई कराने के अलावा लोगों को कचरा या पॉलिथीन न फेंकने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें