फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सदन की पहली बैठक स्थगित

Thu, 03 Apr 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी सदन की पहली बैठक स्थगित हो गई। इसके लिए एजेंडा तैयार कर वार्ड पार्षदों को भेजा जा चुका था, पर बुधवार सुबह 11 बजे की बैठक से कुछ घंटे पहले उसे स्थगित किए जाने का संदेश आ गया।
विज्ञापन

इसमें पीएम मोदी के 14 अप्रैल को यमुनानगर में प्रस्तावित कार्यक्रम को बैठक स्थगित करने का कारण बताया गया। इस तरह स्थगित हुई बैठक के एजेंडे में शामिल 21 प्रस्तावों पर सदन की मुहर के लिए इंतजार बढ़ गया है। चूंकि इन पर सदन की मंजूरी के लिए बैठक की अगली तारीख पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद तय होगी।
जानकारी के अनुसार नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के पिछले सदन का कार्यकाल जनवरी-2024 में समाप्त हो गया था। सवा साल तक नए सदन के लिए निगम के चुनाव नहीं हुए। चार फरवरी को निकाय चुनाव की घोषणा हुई। दो मार्च को मतदान और 12 मार्च को मतगणना सहित परिणाम जारी हुए। मतदान से पूर्व वार्ड नौ से भावना बिट्टू निर्विरोध पार्षद बन गई थीं। इसके बाद मतदान के जरिए सुमन बहमनी मेयर और 20 वार्डों के पार्षद भाजपा के चुने गए। इस तरह सदन में मेयर सहित 22 में से 21 वार्डों में भाजपा के पार्षद बने, वहीं वार्ड-14 में आजाद प्रत्याशी सुनैना शर्मा पार्षद बनीं।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में सभी पार्षदों की बुधवार को पहली सदन बैठक बुलाई गई थी, जिसका कई दिन पहले ही एजेंडा भी पार्षदों को भेज दिया गया था।
पार्षदों के साथ शहर के लोग भी सदन बैठक से शहर सहित वार्डों के विकास कार्यों सहित कई समस्याओं के हल की आस लगाए बैठे थे पर बुधवार सुबह बैठक के लिए निर्धारित 11 बजे के समय से कुछ घंटे पहले ही सभी को मोबाइल पर बैठक स्थगित होने का संदेश आ गया।
ये प्रस्ताव थे बैठक के एजेंडे में शामिल : सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, नगर निगम के यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय की मरम्मत कराने, तीनों निगम कार्यालयों में पेयजल व शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त कराने, निर्माणाधीन विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कराने, मुख्य बाजारों में शौचालयों की मरम्मत और जहां शौचालय नहीं हैं वहां इनके निर्माण कराने और हर वार्ड में सार्वजनिक स्थान पर लाइब्रेरी बनाने के प्रस्ताव बैठक के एजेंडे में शामिल थे। इसके अलावा सभी पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों में 25-25 लाख के विकास कार्य की सूची देने, वार्डों में निर्माणाधीन व टेंडर प्रक्रिया वाले कार्यों की वार्ड वाइज सूचना देने, शहर की जल निकासी व्यवस्था के लिए मुख्य नालों की सफाई मानसून से पहले कराने, वैध क्षेत्रों में सीवरेज लाइन डालने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। सड़कों पर बढ़ते लावारिस पशुओं का समाधान करने, लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या रोकने के लिए उनकी नसबंदी करने, सभी वार्डों को स्ट्रीट लाइट से जगमग करने व खराब लाइटों को ठीक कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने, जगाधरी में भी डेकोरेटिव लाइट लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पार्कों में सुंदरीकरण व झूले लगाने, समाधान शिविर वार्ड वाइज लगाने, पार्षदों के घर की गलियों में उनके नाम के बोर्ड लगाने व निगम कार्यालयों में पार्षदों के बैठने की व्यवस्था करने, प्रॉपर्टी आईडी में लग रहे ऑब्जेक्शन को एसओपी के मुताबिक की रिवर्ट करने के प्रस्ताव भी एजेंडे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें