कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि व एसोसिएशन के पदाधिकारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन की ओर से लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बार रूम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजना अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजना अग्रवाल की ओर से की गई। एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथि रंजना अग्रवाल ने सभी अधिवक्ताओं और सदस्यों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालन बार एसोसिएशन की उप-प्रधान सोनिया रोहिल्ला ने किया। संवाद