फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में ही सोया था परिवार, 35 हजार रुपये और गहने चोरी

Fri, 14 Jun 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांधी नगर थाना शिवपुरी बी कॉलोनी में चोरों ने रात को घर में घुसकर 35 हजार रुपये की नकदी व सोने के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी जसबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह खाना खाकर परिवार के सदस्यों के साथ कमरे में सो गया था। सुबह पांच बजे जब वह जागे तो उन्हें घर में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर अलमारी में रखे 35 हजार रुपये, सोने की अंगूठी व मंगलसूत्र गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गेट फांदकर घर से दो मोबाइल चोरी

जगाधरी। श्याम सुंदर पुरी कॉलोनी में चोरों ने घर में रखे दो मोबाइल चोरी कर लिए। जगाधरी की श्याम सुंदर पुरी कॉलोनी निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि वह रात को घर सोया हुआ था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर का गेट फांदकर कमरे में रखे दो मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह जब वह उठा तो उसे मोबाइल नहीं मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें