मुनानगर। परिवार सोता रह गया और चोर 90 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव कामी माजरा निवासी हेवंती देवी ने बताया कि वह 29 नवंबर की रात परिवार के साथ खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए थे। सुबह जब उनकी आंख खुली तो घर में सामान बिखरा मिला। अलमारी खुली थी और अंदर से 90 हजार रुपये, दो सिलिंडर, टॉप्स, कुंडल, आधार कार्ड, पासबुक व अन्य दस्तावेज गायब थे। संवाद