फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मृतक के परिवार को मिलेगा 35 लाख मुआवजा और भाई को नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में डंपर और हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आने से हुई अनुबंधित कर्मी मुकेश की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक पर केस दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने गेट मीटिंग कर मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने समेत कई मांगें रखी।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष कंवरपाल, प्रदेश सचिव राज ठाकुर व जिला अध्यक्ष आशीष धीमान समेत कई पदाधिकारियों की थर्मल प्लांट मैनेजमेंट और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर से काफी देर तक वार्ता चली। वार्ता में मुकेश के परिवार को 35 लाख रुपये मुआवजा, भाई को थर्मल में नौकरी देने और पत्नी को ईपीएफओ के तहत पेंशन देने की बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष आशीष धीमान ने बताया कि मृतक मुकेश कुमार को इंसाफ दिलाने के लिए संघ के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों समेत समस्त अन्य सदस्यों ने सोमवार को थर्मल प्लांट के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग कर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मृतक कर्मचारी के परिवार को मदद के लिए थर्मल मैनेजमेंट से वार्ता शुरू हुई। इसमें पहले दौर की वार्ता में सहमति नहीं बनी। उसके बाद असिस्टेंट लेबर कमिश्नर थर्मल गेट पर पहुंचे।
उनके साथ यूनियन के पदाधिकारी थर्मल मैनेजमेंट से बात करने गए। इस दौरान वार्ता में सहमति बनी कि मृतक के परिवार को 35 लाख रुपये, उसके छोटे भाई को थर्मल में नौकरी, कागजी कार्रवाई पूरे होने पर मृतक की पत्नी की ईएसआई और ईपीएफओ से जो भी पेंशन का प्रावधान है, वह दिया जाएगा।
इस दौरान थर्मल मैनेजमेंट ने कहा सुरक्षा के सभी मानकों पर निगाह रखी जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इस पर विचार किया जाएगा। मौके पर पूर्व पार्षद एमसी संजीव कुमार, दिलीप, विशाल, धर्मवीर, प्रमोद, संजय बाली, अश्वनी कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोरमैन की शिकायत पर डंपर चालक पर किया पुलिस ने केस दर्ज

पानीपत के ताजपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में फोरमैन के पद पर कार्यरत है। पांसरा निवासी मुकेश कुमार उसके साथ हेल्पर का काम करता था। रविवार को वे प्लांट के अंदर होल पैक डंपर हाइड्रोलिक मशीन को ठीक कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वे उसे रिपेयर कर रहे थे तो पास में खड़े डंपर को चालक बीरबल ने लापरवाही से दाहिनी तरफ मोड़ दिया। इससे मुकेश डंपर और हाइड्रोलिक मशीन की चपेट में आ गया। दोनों के बीच फंसने से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक बीरबल पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें