फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी परीक्षार्थी ने यमुनानगर में भी दी थी दूसरे की जगह परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फरीदाबाद में रविवार को दूसरे की जगह एचसीएस की परीक्षा देते पकड़े संजय रितवाल ने साल 2022 में यमुनानगर में भी दूसरे की जगह परीक्षा दी थी। फरीदाबाद पुलिस ने जब आरोपी संजय से पूछताछ की तो उसने यह खुलासा किया। पुलिस ने फरीदाबाद के बीपीटीपी पुलिस थाने में आरोपी संजय रितवाल के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को यमुनानगर शहर थाना पुलिस को ट्रांसफर किया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को कई जिलों में एचसीएस की परीक्षा थी। फरीदाबाद में भी इसके सेंटर बनाए गए थे। फरीदाबाद की परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक प्रीति चुघ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एचसीएस की परीक्षा के लिए फरीदाबाद के सेक्टर 81 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सेंटर बनाया गया था। सेंटर में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की जब जांच की गई तो कमरा नंबर आठ में संजय रितवाल नाम का परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देता पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि संजय रितवाल नीरज नाम के परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने के लिए आया था। यह सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना पर एसडीएम फरीदाबाद व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पकड़े गए आरोपी संजय रितवाल को पुलिस के हवाले किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने साल 2022 में यमुनानगर के डीएवी कॉलेज में भी इसी तरह से किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दी थी। इस मामले में फरीदाबाद के बीपीटीपी पुलिस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को शहर यमुनानगर पुलिस को ट्रांसफर किया गया। अब शहर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।
-
वर्जन
रिकार्ड जुटाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी
फरीदाबाद में दूसरे की जगह एचसीएस की परीक्षा देते पकड़े आरोपी का मामला सोमवार को ही उनके पास आया है। आरोपी ने जिस सेंटर में परीक्षा दी थी, वहां से रिकार्ड जुटाया जाएगा। इस मामले की पूरी जानकारी जुटाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पृथ्वी सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें