फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 57 छात्राओं की आंखें जांचीं

Wed, 16 Sep 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को जानकारी देतीं इंदू कपूर। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में वूमेन स्टडी सेंटर और फैशन डिजाइनिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। नेत्र विशेषज्ञ इंदू कपूर ने छात्राओं की आंखों की जांच की। उन्होंने कहा कि मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के कारण युवा पीढ़ी में भी आंखों से संबंधित समस्याएं बढ़ रही हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार सही चश्मे और लैंस का प्रयोग करना जरूरी है। शिविर में 57 छात्राओं ने आंखों की जांच कराई। इस मौके पर वूमेन स्टडी सेंटर की संयोजक डॉ. मोनिका शर्मा, फैशन डिजाइनिंग विभागाध्यक्ष मनजीत कौर डॉ. दीपिका घई, प्रिया, सोनिया शर्मा, निधि छाबड़ा, साक्षी, परवीन कुमारी, अदिति मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें