शिविर में आंखों की जांच करते विशेषज्ञ। प्रवक्ता
यमुनानगर। रोटरी यमुनानगर एलीट ने आईक्यू सुपर स्पेशलिटी आई अस्पताल के सहयोग से शुक्रवार को जेएन कपूर डीएवी डेंटल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। विशेषज्ञों ने शिविर में लगभग 210 डॉक्टरों, मेडिकल विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों एवं स्टाफ की आंखों की जांच कर परामर्श दिया। प्राचार्य डॉ. आईके पंडित ने इस पहल की सराहना की। सचिव राहुल कोहली ने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी शिविर आयोजित करता रहेगा। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में हॉस्पिटल के मैनेजर शिवम वर्मा, खुखरैन बिरादरी के प्रधान गिरधारी लाल कोहली, डॉ. सुमित भाटिया व क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संवाद