दुर्गा माता की मूर्ति के सामने जलती अखंड ज्योत। मंदिर
साढौरा। श्री दुर्गा मंदिर में पिछले साल गंगा दशहरा पर्व पर मंदिर के सदस्य संजीव अग्रवाल की ओर एक साल के लिए देसी घी की अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की गई थी। श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए अब श्री दुर्गा मंदिर सभा ने ज्योत प्रज्ज्वलित रखने का निर्णय किया है। मंदिर कमेटी प्रधान मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मोहल्ला नारायण दास स्थित श्री दुर्गा मंदिर में नौ देवियों की मूर्तियां स्थापित है। पुजारी रतन तिवारी ने पूजन करवाया। इस दौरान सुमेर चंद अग्रवाल, मेहर चंद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अरुण लांबा, संजय आनंद, सन्नी, जोगिंद्र, सुभाष, अवदेश गर्ग मौजूद रहे। संवाद