साढौरा में रथ यात्रा निकालते जैन समाज के लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
साढौरा। दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन शनिवार को सकल जैन समाज की ओर से रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में धर्म, भक्ति और संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली। इस दौरान पंकज जैन एवं उनके पौत्र आयांश जैन ने सो धर्म इंद्र की भूमिका निभाई। उन्होंने श्री पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा को लेकर पूरे नगर में भ्रमण कराया। इस मौके पर ऋषभ जैन, सुमंत जैन, नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, अंकित अग्रवाल, पार्षद सुरक्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।