यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नगर में बाड़ी माजरा पुल के पास पूजन सामग्री प्रवाहित करने गया एक बुजुर्ग डूब गया। सूचना मिलते ही गोताखोर राजीव कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान मॉडल टाउन निवासी 76 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई।
परिवार के लोगों ने पुलिस को बयान दिए हैं कि वह सुबह पूजन सामग्री प्रवाहित करने के लिए गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया। जांच अधिकारी यूसुफ अली ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। परिजनों ने बताया कि सुभाष का ऑपरेशन हुआ था। अभी उनकी दवाई चल रही थी। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे वह एक्टिवा पर घर से पूजन सामग्री लेकर निकले थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में डूब गए। संवाद