The ear was cut after attacking the enmity person, case registered
- फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। रादौरी रोड स्थित गोकुल कॉलोनी में कुछ लोगों ने रंजिशन एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल से व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट आई और उसका कान कट गया। गंभीर हालत में लोगों ने व्यक्ति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अलावा एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। रादौर निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रादौरी रोड स्थित गोकुल कॉलोनी में रहता है और प्लंबर का काम करता है। उसका बेटा पंकज रादौरी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है। 18 जुलाई की रात 10 बजे के करीब उसके बेटे का उसके पास फोन आया कि पेट्रोल पंप पर सरफराज व उसके साथी उससे झगड़ा कर रहे हैं। जिस पर वह अपने दूसरे लड़के अंकित को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बीच बचाव कर झगड़ा खत्म करवाया। इसके बाद वह अपने घर आ गया। तभी सरफराज व उसके परिवार के लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गहरी चोट आई और कान कट गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हमलावरों से उसे छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए भेजी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।