फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला डॉक्टर के साथ चालक ने की छेड़खानी

Fri, 01 Aug 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की एक महिला डॉक्टर ने चालक पर छेड़खानी के आरोप लगाए। इन आरोप में मिली शिकायत पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने व्यक्ति को नामजद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनके माता-पिता के घर पर चार साल से जस्सी नाम का ड्राइवर काम करता है। बुधवार को माता ने सामान देने के लिए जस्सी को ससुराल में भेजा। जब वह यहां पहुंचा तो उससे सामान ले लिया। इस दौरान जस्सी ने पीने के लिए पानी मांगा। गर्मी अधिक होने की वजह से जस्सी को उसने अंदर बुला लिया और पानी दिया। आरोप है कि अकेला पाकर जस्सी ने उसे गलत नीयत से पकड़ा। किसी तरह से उससे छूटकर बाहर गई और ससुर को बताया तो आरोपी वहां से भाग गया। बाद में जस्सी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें