फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टैंक का पाइप फटने पर गिरे केमिकल से चालक की मौत

Wed, 09 Jul 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जोड़ियों स्थित शिवम प्लाईवुड फैक्टरी में यूरिया खाद उतारने पहुंचे पिकअप चालक फारुख (36) की केमिकल के संपर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भतीजे का कहना है चाचा फैक्टरी में केमिकल टैंक की नोजल ठीक कर रहे थे, तभी टैंक का पाइप फटने से उन पर केमिकल गिरा और मौके पर उनकी मौत हो गई। आरोप है कि फारुख की मौत फैक्टरी संचालक की लापरवाही से हुई और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
मृतक के भतीजे रफी ने बताया कि चाचा फारुख तीन साल से पिकअप में खाद व अन्य सामान लाने-ले जाने का कार्य कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे चाचा बाडी माजरा के सचिन के यहां से पिकअप में खाद के 40 कट्टे लेकर जोड़ियों स्थित शिवम प्लाईवुड फैक्टरी गए थे। यहां जब पिकअप से खाद उतारा जा रहा था।
विज्ञापन

तब फैक्टरी के कर्मियों ने चाचा से पिकअप से उतरकर केमिकल टैंक की खराब नोजल को ठीक करने के लिए कहा। चाचा नोजल ठीक करने लगे, तभी टैंक का पाइप फट गया और प्रेशर के साथ केमिकल उन पर आ गिरा। इसमें चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। इस बारे फैक्टरी के कर्मी रोहित ने सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्टरी संचालक की लापरवाही से फारुख की मौत हुई है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे रफी का आरोप है कि जो यूरिया फारुख द्वारा फैक्टरी में लाया जा रहा था, वो केवल कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल हो सकता है। यह किसानों के लिए सब्सिडी वाला यूरिया था, जो सस्ता पड़ने के कारण अवैध तरीके से फैक्टरी में ग्लू के लिए केमिकल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। खाद की तस्करी न पकड़ी जाए, इसलिए मंगलवार को जल्दबाजी में पिकअप से यूरिया उतारा जा रहा था। इस दौरान फैक्टरी में सुरक्षा के प्रबंध भी नहीं थे, जिससे यह हादसा हो गया।
परिजनों के बयान लिए गए हैं। बयान में लगाए गए आरोपों की जांच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे। - इरशाद अली, जांच अधिकारी, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें