सरस्वती नगर। नगर के मुख्य बाजार के बीच नाली टूटने से हर रोज लोग चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से नाली को शीघ्र ठीक करवाने की मांग की।
दुकानदार विशाल, आशीष, सोमनाथ, लीलू ने बताया कि यह नाली मुख्य बाजार में डीएवी स्कूल के नजदीक पड़ती है एक और यहां पैदल आने जाने वाले लोगों व स्कूली बच्चों का आवागमन रहता है। बच्चे व बुजुर्ग नाली के ऊपर बिछे जाल में पैर फंस कर चोटिल हो रहे हैं। वहीं दो पहिया वाहन चालक वहां गिर रहे हैं। यह मुख्य बाजार की सड़क मार्केट कमेटी के क्षेत्र में आती है, लेकिन नालियों का कार्य ग्राम पंचायत करवाती रही है।