रादौर। चोरों ने वीरवार रात गुरु रविदास मंदिर जठलाना में रखे दानपात्र को तोड़कर हजारों रुपये की दानराशि चुरा ली। मामले की सूचना गांव जठलाना के सरपंच प्रतिनिधि बीर सिंह ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेै मामले की जांच की। मंदिर समिति के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि सुबह जब गांव के लोग मंदिर आए तो उन्होंने दानपात्र के ताले टूटे देख मामले की सूचना गांव के सरपंच प्रतिनिधि बीर सिंह को दी।इसके बाद सरपंच ने 112 नंबर पर पुलिस को मंदिर में चोरी होने की सूचना दी। सरपंच प्रतिनिधि बीर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले भी गांव के शिव मंदिर में चोरों ने दानपात्र के ताले तोड़कर दानराशि चुराई थी। संवाद