फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुत्ते ने किया हमला, विरोध करने पर कुल्हाड़ी और गंडासी से पिता-पुत्र को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्र के मारवा गांव में सड़क पर एक पालतू कुत्ते ने एक युवक पर हमला कर दिया। विरोध करने पर कुत्ते के मालिक ने अपने दोस्तों के साथ पिता-पुत्र पर गंडासी और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक समेत गांव के पांच अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारवा खुर्द निवासी बजिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मई की सुबह करीब छह बजे उनके गांव का कुलभूषण मोटरसाइकिल रेहड़ी पर जा रहा था। उसके साथ उसका पालतू कुत्ता भी था। उसका कुत्ता खुला हुआ था। इसी दौरान रास्ते में उसका भतीजा अमित अपने पशुओं के बाड़े से घर आ रहा था। जब उसका भतीजा कुलभूषण की रेहड़ी के पास से निकलने लगा तो उसके कुत्ते ने भतीजे पर हमला कर दिया। इस पर भतीजे अमित ने विरोध जताया और कुत्ते को बांधकर ले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर आरोपी कुलभूषण भड़क गया। उसने भतीजे को धमकाते हुए पांच मिनट रुकने के लिए कहा। इसके बाद फोन कर कुछ अन्य युवकों को बुलाया। इस दौरान भतीजा अमित घर आ गया। आरोपी है कि कुलभूषण ने अन्य पांच युवकों के साथ कुल्हाड़ी और गंडासी से लैस होकर उसके घर पर हमला बोल दिया और उसके राजकुमार तथा भतीजे अमित को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। खून से लथपथ दोनों घायलों को परिजन बिलासपुर के अस्पताल में ले गए, जहां से उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। बिलासपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कुलभूषण, कुलदीप, प्रदीप कुमार, सूरज, प्रिंस व संजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें