फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला कार्यक्रम अधिकारी पर वादाखिलाफी का आरोप

Fri, 26 Dec 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से मांगों का समाधान न किए जाने के विरोध में आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में वीरवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी की बैठक संघ कार्यालय दशहरा ग्राउंड में आयोजित की गई।
बैठक जिला प्रधान सुनीता सुघ सुनीता करेहड़ा की देखरेख में हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत रेखा वर्मा दयालगढ़ और छिमा रानी सुघ माजरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए टीमों का गठन किया गया, जो जिले के विभिन्न ब्लॉकों में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी और समस्याओं को एकजुट करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुनीता सुघ ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा के साथ स्थानीय मांगों और समस्याओं को लेकर कई दौर की वार्ता की गई थी।
इन वार्ताओं में अन्य जिलों की तर्ज पर टर्मिनेट वर्कर व हेल्पर का रुका हुआ मानदेय जारी करने, क्रेच वर्कर्स के सेंटर्स का किराया भुगतान करने, पीएमएमवीवाई योजना की राशि जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा वर्ष 2022 से रुका वर्दी भत्ता देने, मेन्यू के अनुसार राशन उपलब्ध कराने, वर्ष 2023 के बाद का ईंधन पैसा तथा केंद्र सरकार का वर्ष 2025 के बाद का रुका मानदेय जारी करने जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें