राजकीय स्कूल में रिकॉर्ड का निरीक्षण करते अशोक कुमार। स्वयं
प्रतापनगर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार राणा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से बात करके उनके शैक्षणिक स्तर की जांच की। उन्होंने छात्राओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करके जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता, शौचालयों और कमरों की सफाई व्यवस्था, कमरों की छतों पर साफ सफाई और पानी की टंकियों की साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तेजपाल वालिया, दीपक कुमार, सुमेर सिंह, प्रभात कुमार, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद