फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भजन मंडली को किया गया सम्मानित

Wed, 11 Nov 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भजन मंडली को सम्मानित करते अति​थि। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। भगवान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान आयोजकों की ओर से भजन मंडली को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महासचिव मुकेश पाल और रेखा पाल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने हवन-यज्ञ में आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इस अवसर पर रेखा पाल ने भजन मंडली को भगवान विश्वकर्मा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुकेश पाल ने मंदिर कमेटी, आयोजकों, भजन मंडली और शहरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। मौके पर मंदिर प्रधान अनिल धीमान, यशपाल नंबरदार, विजय धीमान, बलजिंद्र धीमान, बंटी धीमान, मास्टर अनिल धीमान, पंचायत सदस्य यश मिस्त्री, अनुज पांचाल इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें