फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भक्तों ने जयकारे लगाकर तीन बार किया शंखनाद

Sat, 22 Nov 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव हाफिजपुर में आरती कर्म के दौरान मौजूद श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को गांव हाफिजपुर में आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बलबीर सिंह कुंजल ने मां व गुरुवर के जयकारे लगवाए तथा तीन-तीन बार शंखनाद किया।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि यह मां का युग है। हमें अपने घरों में मां की आराधना करनी चाहिए। सबसे पहले हमें अपने घर को ही मंदिर का स्वरूप देना चाहिए। अपने घर के ऊपर शक्ति ध्वज लगाना चाहिए, जिससे समस्त देवी देवताओं का हमारे घर को आशीर्वाद मिलता रहे, क्योंकि जिस घर पर शक्ति ध्वज लगा हो उस घर पर मां की सभी सहायक शक्तियों का आशीर्वाद हमें प्राप्त होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सतगुरु देव शक्तिपुत्र महाराज का चिंतन है कि जिस तरह एक पिता अपने पुत्र को शराबी नहीं देखना चाहता। इस तरह एक राजा का भी कर्तव्य होता है कि अपनी प्रजा को नशे से दूर रखें। इस अवसर पर राजबीर, सत्यप्रकाश, राजेश बुबका, दीपचंद, बलवंत, बलबीर, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें