श्री राम मंदिर की वर्षगांठ पर प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु।स्वयं
व्यासपुर। श्री राम मंदिर अयोध्या की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कस्बा में अग्रसेन चौक के समीप राम भक्तों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। सेवक आदर्श सैनी, सन्नी मेहंदीरत्ता, योगी अरोड़ा, मोंटू वर्मा, जसतार पाल, पंकुश खुराना, अतुल सिंगला ने कहा कि श्री राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों के प्रतीक हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है, जो सदियों के संघर्ष और संयम के बाद साकार हुआ है। संवाद