व्यासपुर। श्री त्र्यंबकेश्वर सेवा समिति व कस्बावासियों की ओर से श्री त्रयंबकेश्वर मंदिर प्रांगण में फाल्गुन मास महा शिवरात्रि के अवसर पर शिव अमृत कथा का आयोजन किया गया। कथा में पहले दिन कथा शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा खेड़ा मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए विभिन्न गलियों से होकर मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। यात्रा में सेवक जय मलिक, राजेश मखीजा ने जजमान के रूप में पूजा अर्चना की। राकेश चौहान ने बताया कि 20 से 26 फरवरी तक कथा वाचक आचार्य निखिल महाराज संगीतमय ढंग से कथा का गुणगान करेंगे। संवाद