मौके पर उपस्थित अधिकारी व दानी सज्जन।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर ब्लॉक रादौर स्थित सिया राम राइस मिल की ओर से प्रवीण अग्रवाल व वैभव अग्रवाल द्वारा उपायुक्त मुकुल कुमार को 4000 मास्क, 1000 सैनिटाइजर तथा 20 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड की दवाई निशुल्क उपलब्ध करवाई गई, ताकि नोवल कोरोना वायरस से बचाव हो सके। इस मौके पर उपायुक्त मुकुल कुमार ने अपील की कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए सहायता हेतु आगे आए। उन्होंने प्रवीण अग्रवाल और वैभव अग्रवाल का इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।