फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने किया तहसील का निरीक्षण

Tue, 05 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तहसील कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्टर की जांच करती डीसी प्रीति। डीआईपीआरओ - फोटो : सिरसिया ब्लॉक कार्यालय में लगा हैंडपंप।
विज्ञापन
यमुनानगर। उपायुक्त प्रीति ने मंगलवार को तहसील कार्यालय जगाधरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर भी जांचा। उपायुक्त ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य कर्मचारियों को कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता का स्तर बेहतर होना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। उन्होंने परिसर में नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर सीटीएम पीयूष गुप्ता, नायब तहसीलदार अमित कुमार और डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें