फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का समर्पण व विश्वास ही भाजपा की ताकत : भसीन

Tue, 07 Apr 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस पर घर की छत पर झंडा फहराते नवीन भसीन व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
साढौरा। कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही पार्टी की असली ताकत है। इसी की बदौलत भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन चुका है। सभी कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना चाहिए। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर अपने निवास पर पार्टी का झंडा फहराते हुए मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नवीन भसीन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच रहकर उनका समस्याओं को समझते हुए इनके समाधान के भी प्रयास करने होंगे। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज चुघ ने बताया कि स्थापना दिवस से सप्ताह भर तक कई आयोजन होंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अभियान चलाकर प्रदेश के गांव-गांव, घर-घर तक पहुंच कर लोगों से संवाद करते हुए मोदी और नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगें। इस दौरान नगर पालिका के वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी, मंगतराम सैनी, दिनेश कालडा व अतुल दुग्गल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें