The dead body of the youth of Deha Basti was found in a ditch near Kalaamb.
- फोटो : Yamuna Nagar
साढौरा। डेहा बस्ती के रहने वाले 32 वर्षीय अजय पुत्र सिंगा का शव कालाअंब के पास बोगरिया की खाई से मिला है। हिमाचल पुलिस ने शव को खाई से निकालकर नाहन के मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक के परिजनों ने अजय की हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के फिसलने के कारण अजय की खाई में गिरने से मौत होने की बात सामने आई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अजय कुमार रविवार को अपनी बाइक से बोगरिया इलाके में कबाड़ बीनने के उद्देश्य से गया था। सोमवार को ग्रामीणों ने उसका शव खाई में पड़ा देखा। उसकी बाइक ढांग में अटकी हुई थी। बाप अजय की मौत से डेहा बस्ती में मातम पसरा हुआ है। उसका शव मिलने की सूचना मिलते ही डेहा बस्ती के कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। संवाद