फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल के बाथरूम में पड़ा मिला अधेड़ का शव

Fri, 11 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल से वीरवार सुबह बाथरूम से छछरौली निवासी 50 वर्षीय अजय का शव बरामद हुआ है। मृतक की जेब से आधार कार्ड व छह जुलाई की अस्पताल की पर्ची भी बरामद हुई। सूचना मिलते ही रामपुरा पुलिस चौकी प्रभारी सुनील टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अस्पताल के बाथरूम से वीरवार की सुबह दुर्गंध आ रही थी। बाथरूम अंदर से बंद था। अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देने के बाद वे मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने बताया कि अजय छह जुलाई को दवाई लेने के लिए अस्पताल में आया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदेशा लगाया जा रहा है कि जब अजय अस्पताल में दवा लेने के लिए आया तो वह बाथरूम में चला गया होगा। वहां पर उसकी अचानक से तबीयत खराब होने के कारण उसकी मौत हुई है। रामपुरा चौकी इंचार्ज सुनील ने बताया कि मृतक से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें