फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंखे पर फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 03 Jul 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर की मॉडल कॉलोनी में रात को अपने कमरे में सोई 19 वर्षीय सीमा का शव पंखे पर चुनरी से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि वह कई दिन से मानसिक परेशान चल रही थी। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
मॉडल कॉलोनी निवासी राम अवतार ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के महमदपुर गांव के रहने वाले है। यहां किराए पर रहते है। रोज की तरह रात को उसकी बेटी सीमा खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। इसके बाद वह भी अपने कमरे में सो गए थे। सुबह जब काफी देर तक बेटी कमरे से बाहर नहीं आई तो उन्होंने उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की से देखा तो बेटी पंखे पर चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि मृतका के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में नए कानून भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें