फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांवड़ियों की अंधेरी डगर, हादसे का डर

Mon, 21 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की डगर मुसीबतों से भरी है। इनका रास्ता अंधेरे के आगोश में है और कदम-कदम पर हादसा होने का खतरा है। नगर निगम ने सड़कों पर लगी खराब ट्रैफिक लाइटों को ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। इतना ही नहीं जिस सड़क से कांवड़िये आगे बढ़ रहे हैं उनके पास से ही वाहन सरपट दौड़ रहे हैं।
सावन माह शुरू होने से पहले नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ियों को सुविधाएं देने के जो दावे सच साबित नहीं हो रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या सड़कों पर दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। यमुनानगर से होकर अंबाला, चंडीगढ़, पंजाब व हिमाचल प्रदेश के कांवड़िये गंगाजल लेकर लौटते हैं। 23 जुलाई को जलाभिषेक होना है, जिसमें केवल दो दिन ही रह गए हैं।
विज्ञापन

शिवभक्त गंगाजल लेकर समय रहते अपने गांव या कॉलोनी में लौटना चाहते हैं। दिन दिनों से सड़कों पर 24 घंटे कांवड़िये देखे जा रहे हैं। परंतु सड़कों पर कांवड़ियों के साथ तेज गति से वाहन भी दौड़ रहे हैं, जिनसे हर वक्त हादसा होने का खतरा है। अब तक जगाधरी में दो बार वाहन कांवड़ियों से टकरा चुके हैं।
इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए सड़कों पर जाम भी लगाया। शहर अंदर कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अधूरे लग रहे हैं। पुलिस की तरफ से सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 को कलानौर से कैल तक वन-वे किया गया है। इसके अलावा शहर में बस स्टैंड जगाधरी से लेकर मटका रूट को वन-वे किया गया है। सड़कों पर पसरा है अंधेरा : शहर की सड़कों पर रात के समय अंधेरा पसर जाता है। नगर निगम की तरफ से सड़कों पर जो स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं, उनमें से ज्यादातर खराब पड़ती है। शहर में कन्हैया साहिब चौक से महाराणा प्रताप चौक के बीच कई लाइटें खराब हैं। जिला न्यायालय से से जगाधरी बस स्टैंड के बीच लाइटें खराब हैं। कई खंभों पर तो केवल तिरंगा लाइट ही जल रही है।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस सतर्क : एसपी

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलदीप गोयल का कहना है कि कावड़ यात्रा में कांवड़ियों के आवागमन को लेकर सुबह चार बजे से 10 बजे और शाम चार बजे से 10 बजे तक पीक ऑवर ड्यूटी तय की गई है। सभी एसएचओ को अपने एरिया में गश्त करने को कहा गया है। कावड़ियों को किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस सतर्क है। प्रमुख मार्गों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।

Next
AU ऐप में पढ़ें