फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दंपती ने मकान के बयाने के 12 लाख रुपये हड़पे

Fri, 05 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र के गांव जोड़िया स्थित एक मकान को लेकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मकान के बयाने के तौर पर 12 लाख रुपये हड़प लिए। फर्कपुर थाना पुलिस ने मकान मालिक दंपती सोनू बंसल और उनकी पत्नी मीनू बंसल के खिलाफ ठगी, आपराधिक विश्वासघात, षड्यंत्र और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत में प्रिंस निवासी शिव नगर कैंप ने बताया कि वह एक मकान खरीदना चाहता था, इसलिए अच्छे मकान की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेरे रिश्तेदार समरनजीत सिंह मान उर्फ सन्नी से हुई। सन्नी ने बताया कि उसे एक बहुत अच्छा मकान पता है, जो उसके लिए परफेक्ट रहेगा और वह मकान उसके जान-पहचान वालों का है।
विज्ञापन

सन्नी ने उसे सोनू बंसल और उसकी पत्नी मीनू बंसल निवासी न्यू हमीदा कॉलोनी से मिलवाया। दोनों ने उसे गांव जोड़िया में अपना एक मकान दिखाया और कहा कि आर्थिक तंगी की वजह से वे इसे बेचना चाहते हैं। उन्होंने पूरी तसल्ली दी कि यह मकान पूरी तरह साफ-सुथरा है, इस पर कोई कोर्ट केस नहीं है, किसी बैंक से लोन नहीं है और उन्होंने इसे पहले किसी और को बेचने का सौदा भी नहीं किया है।
आरोपियों ने मकान की रजिस्ट्री भी उसे दिखाई। इसके बाद हमारे बीच 62 लाख रुपए में सौदा पक्का हो गया। इसके बाद सोनू बंसल और मीनू बंसल ने अपने मकान बेचने के लिए 10 मई 2024 को इकरारनामा किया। इस इकरारनामा के तहत उससे 12 लाख रुपए बयाना लिया, जिसमें 5 लाख रुपए बैंक के माध्यम से और 7 लाख रुपए नकद लिए।
रजिस्ट्री की तारीख पहले 13 जून 2024 तय हुई, फिर टालते-टालते 20 अगस्त 2024 कर दी गई, लेकिन दोनों बार रजिस्ट्री नहीं कराई। शक होने पर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि इन्होंने यही मकान पहले किसी सन्नी को बेचने का सौदा किया थ, लेकिन रजिस्ट्री किसी तीसरे व्यक्ति सोनीपत के मनदीप के नाम करा दी।
विज्ञापन

साथ ही यह भी पता चला कि इस मकान पर इनका बैंक लोन भी चल रहा है। जब उसने इनसे संपर्क करके कहा कि उसके साथ धोखा किया, मकान तो पहले ही बेच चुके हो, रजिस्ट्री किसी और के नाम कर दी और मेरे 12 लाख रुपए हड़प लिए। जांच अधिकारी इरशाद अली ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें