फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम टीम ने गंदगी फैलाने पर काटे नौ के चालान

Sat, 07 Mar 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गंदगी फैलाने वाले ढाबा संचालक का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खुले में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती की है। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को वार्ड 12 में गंदगी फैलाने पर फैक्ट्री संचालक समेत नौ ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों के चालान किए। इनमें ढाबा मालिक, कबाड़ विक्रेता व छह ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चालक शामिल हैं।
यह कार्रवाई डीसी एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में बनी टीम द्वारा की गई। टीम में शामिल सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह व अन्य कर्मी वार्ड 12 में पहुंचे। निगम की टीम ने शादीपुर में एक फैक्ट्री के बाहर काफी मात्रा में गंदगी डाली हुई मिली। जांच में पता चला कि यह गंदगी फैक्ट्री की है। इस पर नगर निगम की टीम ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया और मौके से गंदगी को साफ कराया। इसी दौरान शादीपुर खजूरी रोड पर गंदगी फैलाते जा रहे प्लाई पत्ते, लकड़ी के बुरादे व अन्य अवशेषों से भरे छह ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक सुशील कुमार ने मौके पर ही सभी ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों के चालान किए। जांच में पाया गया कि ट्रॉली में भरा सामान ठीक से ढका नहीं था और चलते समय प्लाई पत्ते व कचरा सड़क पर गिर रहा था, जिससे यातायात में बाधा और गंदगी फैल रही थी। सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने ट्रैक्टर चालकों को निर्देश दिए कि भविष्य में सामान को रस्सियों से अच्छी तरह बांधकर तथा तिरपाल से ढककर ही ले जाया जाए, ताकि रास्ते में कचरा और सामग्री न गिरे।
विज्ञापन

इसी दौरान शादीपुर में सड़क पर काफी मात्रा में कबाड़ फैलाने पर कबाड़ी के खिलाफ नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने कबाड़ व्यवसायी का मौके पर चालान किया और सड़क पर फैले कचरे व कबाड़ का साफ कराया। इसके बाद निगम की टीम खजूरी रोड स्थित एक ढाबा मालिक का चालान किया। ढाबे के बाहर खुले में गंदगी डालने पर निगम की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें