फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम की टीम ने मिश्रा कॉलोनी से एकत्रित किया उपयोगी सामान

Fri, 10 Apr 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आरआरआर वाहन में पुराना सामान देती मिश्रा कॉलोनी की महिलाएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कई गतिविधियां चलाईं जा रही हैं। इनमें पुराने व उपयोगी सामान को कचरे में डालने की बजाय आरआरआर वाहन को दान देने की ड्राइव भी चलाई हुई है। नगर निगम का यह वाहन वीरवार को शहर की मिश्रा कॉलोनी में पहुंचा। कलेक्शन ड्राइव के दौरान सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन शहरी विशेषज्ञ दुर्गेश ने स्थानीय नागरिकों को कचरा पृथक्करण, पुनः उपयोग और रिसाइक्लिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से ऐसे अभियानों में भाग लें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें। इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से पुराने कपड़े, किताबें, खिलौने, जूते-चप्पल और अन्य उपयोगी सामग्री निगम टीम को सौंपी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान में सृष्टि जन कल्याण समिति संस्था की संस्थापक मीनू चासवाल व उसकी टीम ने सहयोग किया और घर घर जाकर पुराने और उपयोगी सामान को एकत्रित किया। इस सामान को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। जिससे उनकी सहायता हो सके। एकत्रित की गई सामग्री को आरआरआर सेंटर भेजा गया, जहां इन वस्तुओं की छंटाई कर उन्हें जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा और पुनः उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि घरों में बेकार पड़ी वस्तुएं किसी अन्य जरूरतमंद व्यक्ति के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। साथ ही इस पहल से कचरे की मात्रा कम करने और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें