फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महीनों से टूटा सीवरेज का ढक्कन निगम ने बदलवाया

विज्ञापन
सीवरेज का टूटा ढक्कन बदलते निगम कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कैंप के मेन बाजार में मुख्य मार्ग के बीचो बीच टूटा सीवरेज का ढक्कन बदलवाया गया। लोगों ने बताया कि मेन बाजार में पिछले कई महीनों से सीवरेज का ढक्कन भारी वाहनों की आवाजाही की वजह से टूट गया था। जिसकी वजह से इस मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को सीवरेज में गिरने व चोटिल होने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत बार-बार नगर निगम में की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। विक्की कुमार, अमरनाथ, ओम प्रकाश, विजय कालड़ा ने बताया कि हमेशा नगर निगम अधिकारी समय ना होने का कारण बताकर सीवरेज का ढक्कन नहीं बदल रहे थे। अब जब लाकडाउन के दौरान नगर निगम जेई को फोन करके करके यह समस्या दोबारा बताई गई तो अधिकारियों द्वारा इस समस्या का समाधान करवाया गया। कैंप के मेन बाजार में टूटे पड़े सीवरेज का नया ढक्कन लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें