फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली

Sat, 15 Aug 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तिरंगा रैली के दौरान मौजूद विद्यार्थी व निगम की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम की ओर से राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी के विद्यार्थियों के सहयोग से तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने साइकिल चलाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली स्कूल के मुख्य द्वार से शुरू होकर नगर निगम कार्यालय, सिविल रोड, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, अंबाला रोड, जगाधरी बस स्टैंड और मटका चौक से होते हुए वापस नगर निगम कार्यालय पहुंची। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और नागरिकों को घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जावेद अली, लोकेश सेन, दुर्गेश कुमार, सचिन कंबोज सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें