फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम ने कांसापुर बाजार में चलाया सफाई अभियान

Wed, 03 Dec 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कांसापुर बाजार में सफाई अ​भियान के दौरान मौजूद कर्मचारी। संवाद - फोटो : सीएमओ को कार्यकारिणी गठन संबंधी सूची सौंपते प्राइवेट अस्पताल संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। नगर निगम की ओर से जहां डोर टू डोर घर घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं खाली प्लाटों और ऐसे स्थानों को साफ किया जा रहा है, जहां गंदगी जमा है। मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाकर वार्ड 21 के कांसापुर रोड और कांसापुर बाजार में सफाई की गई।
निगम कर्मियों में बाजार के मार्गो की सफाई कर सुंदर रूप दिया। सड़क किनारों से कूड़ा एकत्रित कर उचित स्थानों पर निस्तारित किया गया। अभियान के तहत नगर निगम की ओर से बाजार की सभी गलियों और नालियों की सफाई कर उन्हें चकाचक किया गया। अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार की देखरेख में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 1 से 7 तक सीएसआई हरजीत सिंह, वार्ड 8 से 16 तक सीएसआई अनिल नैन और वार्ड 16 से 22 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सीएसआई विनोद बेनीवाल की टीम द्वारा कांसापुर रोड और बाजार में सफाई की गई। टीम ने सू खा और गीला कचरा अलग अलग कर निगम के वाहनों में डालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें