फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर निगम ने तीन दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों पर नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने वार्ड 17 के कैंप बाजार में छापा की कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन दुकानदारों के पास से सिंगल यूज प्लास्टिक अर्थात प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। टीमों द्वारा तीनों दुकानदारों के मौके पर चालान किए गए और उनसे जुर्माना राशि वसूली। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा प्रतिबंधित पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया तो चालान के साथ सामान भी जब्त होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति के निर्देशों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए नगर निगम के जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। एसआई सुशील शर्मा व होमगार्ड के जवानों की टीम बुधवार को कैंप बाजार पहुंची। यहां से टीम ने दुकानों पर छापेमारी करनी शुरू की। टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। यहां पर तीन दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। निगम द्वारा तीनों दुकानदारों के चालान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें