संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नेहरू पार्क पर रविवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा में हाल ही में किए गए बदलावों के विरोध में उपवास कर विरोध जताया। साथ ही केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मनरेगा में किए गए बदलाव वापस लेने की मांग उठाई।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी राम किशन गुर्जर विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मनरेगा में किए गए हालिया बदलाव का सबसे अधिक असर गरीब और मजदूर वर्ग पर पड़ेगा। राम किशन ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा के इस खेल के खिलाफ आवाज उठाएं और मनरेगा को लेकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।
वहीं उपवास के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाजपा सरकार की मनरेगा नीति के खिलाफ विरोध जताया और इस योजना के मूल उद्देश्य-गरीबों को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने को बनाए रखने की मांग की।
इस दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला प्रधान अनिल गोयल, पंडित राजकुमार त्यागी, पूर्व चेयरमैन मोहन गुज्जर सहित वरिष्ठ नेता सतपाल कौशिक, प्रो राय सिंह गुर्जर, राकेश काका, निर्मला चौहान, संध्या शर्मा, गगनदीप सिंह, बरखा राम पांसरा और अन्य दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।