फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संगत ने लिया गुरबाणी और गुरमत विचार का लिया लाभ

Tue, 25 Aug 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बरसी समागम में कीर्तन करता रागी जत्था। आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डेरा संतपुरा, मॉडल टाउन में सचखंडवासी संत पंडित निश्चल सिंह जी एवं सचखंडवासी संत त्रिलोचन सिंह जी की पावन स्मृति को समर्पित वार्षिक बरसी समागम रविवार को श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। 18 अगस्त से चल रहे समागम में संगत ने गुरबाणी, गुरमत विचार और नाम-बाणी का लाभ लिया।
समागम के अंतिम दिन 21 श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। गुरबाणी पाठ और कीर्तन की मधुर स्वर-लहरियों के बीच संगत ने गुरु चरणों में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास की। महंत बाबा जवाहर सिंह दीवान हॉल में आयोजित गुरमत समागम में संत-महापुरुषों, प्रचारकों और कीर्तन जत्थों ने गुरु चरणों से जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

समागम में सेवापंथी अड्डणशाही संस्था से जुड़े संत बाबा काहन सिंह गुनियाणा मंडी, संत चमकौर सिंह पटियाला, संत सुरिंदर सिंह मिठ्ठा टिवाणा, संत जगदेव सिंह, संत आशीष शास्त्री, महंत सरबजीत सिंह, संत महिंदर सिंह दिल्ली ने हाजिरी भरी।
भाई किशोर सिंह, भाई जसवीर सिंह चाकर, भाई कुलदीप सिंह हजूरी रागी, भाई बलप्रीत सिंह और भाई जसबीर सिंह पांवटा साहिब वाले समेत कीर्तन जत्थों ने भी संगत को निहाल किया। डेरा संतपुरा में अमृत संचार भी कराया गया।
अनेक श्रद्धालुओं ने अमृत की दात प्राप्त कर गुरु वाले बनने का सौभाग्य हासिल किया। महंत करमजीत सिंह ने कहा कि धार्मिक समागम तभी सफल हैं, जब संगत गुरु द्वारा बताए मार्ग पर चलकर जीवन व्यतीत करे। उन्होंने संगत, सिख जत्थेबंदियों, गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों और सेवकों का आभार जताया।
विज्ञापन

समागम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मंडी जगाधरी मार्केट कमेटी चेयरमैन विपुल गर्ग, मनोरंजन सिंह साहनी, राजवंत सिंह, गुरबख्श सिंह, इंद्रमोहन सिंह टिक्का, हरकीरत सिंह खुराना, मदन चौहान ने हिस्सा लिया।

बरसी समागम में कीर्तन करता रागी जत्था। आयोजक- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें