फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम भवन में बनी कमेटी स्वीकार नहीं : दलजीत

Mon, 19 Aug 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (यमुनानगर)। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक अनाज मंडी बिलासपुर में शिरोमणि अकाली दल पंथ हरियाणा के जिला प्रधान दलजीत सिंह बाजवा की अध्यक्षता में हुई। बाजवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी सदस्यों की नियुक्ति सीएम भवन में बुलाकर न करें। भाजपा सिख संगत का भला चाहती है तो तुरंत हरियाणा कमेटी के चुनाव कराए और बनाई गई एडहाॅक कमेटी को तुरंत भंग करें।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सिख सीएम भवन में बनी कमेटी को स्वीकार नहीं करेंगे। हरियाणा की अलग कमेटी के लिए जितना सिखों ने संघर्ष किया, भाजपा सरकार ने उनको किनारे करके अपने चहेतों की कमेटी बना दी थी। उस कमेटी का कार्यकाल तीन महीने पहले खत्म हो चुका हैं। एक बार फिर जिन लोगों ने संघर्ष किया उन्हें नजरअंदाज कर अपने चहेते लोगों की कमेटी सीएम भवन में बुलाकर बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे पूरे हरियाणा की सिख संगत बर्दाश्त नहीं करेंगी। एक बार फिर चहेतों की कमेटी बना दी तो इसका खामियाजा भाजपा को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। हरियाणा के सिखों के हित को देखते हुए चुनाव करवा कर ही कमेटी बनाई जाए। इस मौके पर दिलबाग सिंह कपूरी, कृपाल सिंह मखौर, बलकार सिंह, मा. जगीर सिंह, करनैल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें