फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आचार संहिता हटी, अब 90 करोड़ की खेल परियोजना के होंगे काम

Mon, 10 Jun 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में 90 करोड़ की खेल परियोजना पर जल्द काम लगने वाला है। हालांकि इसकी औपचारिकताएं सालभर से पूरी की जा रही हैं, पर यह प्रक्रिया गत मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ लगी आचार संहिता के कारण रुक गई थी। अब आचार संहिता हटने पर खेल विभाग के अफसर परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी करने में लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 2023 को पूर्व सीएम मनोहर लाल ने तेजली खेल परिसर में खेल सुविधाओं को बढ़ाने और अन्य व्यवस्थाओं के सुधार के लिए 90 करोड़ खर्च करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से पहले चरण में इंडोर खेलों के लिए तेजली खेल परिसर में विकास कार्य कराए जाने थे।
विज्ञापन

इससे जूडो, कबड्डी, ताइक्वांडो, रेसलिंग, बॉक्सिंग, लॉन टेनिस, आर्चरी, राइफल शूटिंग के खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर सकें और यहां विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सके। ऐसे ही दूसरे चरण में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन जैसे आउटडोर खेलों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जानी हैं। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र पाल गुप्ता का कहना है कि औपचारिकताएं पूरी कर जल्द यह कार्य शुरू होंगे।
अभी जिले में सरकारी स्तर पर ज्यादातर इंडोर व आउटडोर खेलों की सुविधा नहीं हैं। कई खेलों के कोच नहीं है या फिर मैदान व ट्रैक नहीं हैं। ये देख इन खेलों के खिलाड़ी अभ्यास व प्रशिक्षण के लिए शहर के निजी संस्थानों या फिर दूसरे जिलों व राज्यों की दौड़ लगाने पर मजबूर हैं। इसके लिए उन्हें धन खर्च करना पड़ता है। आर्थिक कमजोर खिलाड़ी चाहकर भी खेलों का प्रशिक्षण नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में तेजली खेल परिसर में परियोजना के तहत इंडोर व आउटडोर खेल सुविधा होने पर खिलाड़ी निशुल्क प्रशिक्षण ले सकेंगे। खिलाड़ी सन्नी, बंटी, अवि ने कहा कि वह क्रिकेट खिलाड़ी हैं और निजी अकादमी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। अगर सरकारी स्तर पर क्रिकेट को कोच व सही मैदान व सामान मिले तो उनका काफी धन खर्च होने से बचेगा। ऐसे ही अन्य खेलों के खिलाड़ियों की सरकारी स्तर पर खेल सुविधाएं दिए जाने की मांग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें